नोएडा (युगकरवट)। 14 फरवरी की रात को आम्रपाली सोसायटी में रहने वाले वेदांत, आयुष, श्वेता और निशा खाना खाने के लिए सोसाइटी से बाहर जा रहे थे। इस दौरान अनीश एवं शाहरुख नामक दो लोगों ने अपनी कार बीच रास्ते में खड़ी कर रखी थी। जब वेदांत ने मार्ग खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने उसके ऊपर घातक हमला कर दिया। फिरोज नाम के एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया गया। इन लोगों ने बेसबॉल, बैट ,हांकी, डंडा से उनके ऊपर हमला किया। इन्होंने कार को भी तोड़ दिया। आरोपियों ने वेदांत के ऊपर जानलेवा हमला किया। वह अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार शाम को अजीम और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार और बेसबॉल, बैट, डंडा आदि बरामद हुआ है।