लखनऊ (युग करवट)। बसपा के पूर्व दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब सपा का दामन थामेंगे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वे अखिलेश यादव के साथ जा रहे हैं। सिद्दीकी बीते आठ साल से कांग्रेस में थे, लेकिन वहां कोई खास कमाल नहीं कर पाए। प्रदेश में बसपा सरकार के समय नसीमुद्दीन सिद्दीकी पार्टी में नंबर दो की पोजिशन पर माने जाते थे।
सरकार और संगठन में उनका काफी बोलबाला रहता था। लेकिन सरकार जाने के बाद उनका रुतबा कम होता गया। कांग्रेस छोडऩे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था मुझे किसी के प्रति कोई नाराजगी नहीं है। मैं खडग़े, राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी का सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। मेरे लिए वहां कोई काम नहीं था। मैं एक जमीनी स्तर का कार्यकर्ता हूं। आठ सालों तक मैं जमीनी स्तर पर काम नहीं कर सका। मैं कभी हाई-प्रोफाइल नेता नहीं रहा, न अब हूं, इसलिए मैं जमीनी स्तर पर काम करना चाहता हूं, इसी कारण मैंने पार्टी छोड़ी।