गाजियाबाद (युग करवट)। जल्द ही लोनी वसियों को शिव विहार से मंडोला विहार मेट्रो की सौगात मिलेगी। इस रूट पर जीडीए ने मेट्रो चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए लिए जीडीए ने कई विभागों की कमेटी बनाकर सर्वे काम शुरू कर दिया है। लोनी में पिंक लाइन का विस्तार होगा। पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट को लेकर जीडीए सचिव ने कई विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की थी। अब जीडीए ने इस रूट की फिजिबिलटी देखने के लिए एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में जीडीए, आवास विकास परिषद, यूपीसीडाए नगर निगम और लोनी नगर पालिका के सदस्यों को शामिल किया है। साथ ही इस कमेटी ने प्रोजेक्ट का फिजिकल सर्वे शुरू कर दिया है। जीडीए के मुताबिक करीब साढ़े 12 किलोमीटर लंबे इस विस्तार रूट का सर्वे करने के दौरान कई बिंदुओं का अध्ययन किया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि इस रूट का जो विस्तार होना है। वह किसकी जमीन पर होगा। इस प्रोजेक्ट से कितनी आबादी को फायदा होगा। एक महीने में यह सर्वे रिपोर्ट शुरू होगी। जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के विस्तार की योजना शिव विहार से मंडोला विहार तक बन रही है।