प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त रे रविंदर गौड ने जब पुलिस की छवि व क्रियाशीलता सुधारने के लिये सुधातिर बीट प्रणाली शुरू की थी उस समय उन्होंने बीएसआई व बीपीओ की सुविधा और आमजनमानस की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिये पुलिस बूथ भी स्थापित कराये थे। लेकिन सीपी की जनहित वाली मुहिम को पुलिस वाले पलिता लगाते हुए दिखाई देने लगे हैं। जी हां यहां यह बात इसलिये कही जा रही है कि क्योंकि कमिश्नरेट में बने अधिकांश बूथों में अधिकांश समय या तो सन्नाटा पसरा रहता है अथवा ताला लगा हुआ मिलता है। पुलिस बूथ की ये हालात देखकर लोग यह कहने लगे हैं कि पुलिस बूथ हुए बेमानी हर बूथ की बस यही कहानी।