गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने और लंबित विवेचाओं का त्वरित निस्तारण कराने का बीड़ा एडिशनल सीपी मुख्यालय एंव अपराध केशव चौधरी ने उठा रखा है। अपनी इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिये श्री चौधरी जहां थानों व प्रकोष्ठों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं वहीं वो विवेचकों की क्लॉस लेने के लिये गोष्ठी एवं अर्दली रूम भी कर रहे हैं। इस क्रम में श्री चौधरी ने जहां टीला मोड़ थाने का औचक निरीक्षण किया वहीं उन्होंने ऐसे विवेचकों, जिनकी विवेचनाऐं काफी समय से लंबित चल रही है, का ओआर किया। आदेश कक्ष में श्री चौधरी ने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का निस्तारण त्वरति व पारदर्शिता के आधार पर करने के आदेश दिये। साथ ही उन्होंने टीला मोड थाने का संपूर्ण निरीक्षण भी किया।