गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड द्वारा बाल अपराध, बालश्रम, बालशोषण और बच्चों से कराई जा रहे भिक्षावृति शोषणात्मक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये शुरू की गई मुहिम को सफल बनाने के लिये थाना एएचटी द्वारा बच्चों को रिकवर करने के लिये ऑपरेशन चलाया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने १७, विजयनगर थाना पुलिस ने ३२, थाना नन्दग्राम पुलिस ने २३ व कविनगर थाना पुलिस ने बारह बच्चों को रिकवर किया। इसके अजावा ट्रांस हिंडन जोन में इंद्रापुरम थाना पुलिस ने १४, कौशांबी थाना पुलिस ने १३, साहिबाबाद थाना पुलिस ने १७ अबोध बच्चों को रेस्क्यू किया। इसके अलावा देहात जोन से मसूरी थाना पुलिस ने १६ व मुरादनगर थाना पुलिस ने २२ बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों के सुपुर्द करने की कवायद करनी शुरू कर दी।