गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस प्रशासन ने जहां दुधेश्वरनाथ मंदिर पर मनाये जाने वाली महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर कई स्तरीय सुरक्षा कवच बनाया है वहीं तीन से अधिक अधिकारियों समेत आठ सौ से अधिक पुसिकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के सहित सूर्पण सुरक्षा की मॉनेटरिंग कंट्रोलरूम के द्वारा की जायेगी। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर के निर्देश एवं डीसीपी ट्रेफिक त्रिगुण बिसेन की अगुवाई में स्मूद्घ एण्ड ब्रैकलैस ट्रैफिक प्लॉन तैयार कर लिया है। डीसीपी ट्रेफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर कांवडिय़ों की सुरक्षा व सुविधा को दृष्टिïगत रखते हुए रूट डायवर्जन प्लॉन भी बनाया गया है। ब्रजघाट पर कांवडिय़ों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने १६ फरवरी को सांय ४ बजे तक हापुड़ की तरफ जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध गला दिया है। इस बीच ऐस वाहनों को हापुड़ मुरादाबाद, बरेली के और जाने वाले वाहनों को वाया बुलंदशहर डिबाई व नरौरा होकर उनके गंतव्य को भेजा जायेगा। इस व्यवस्था के तहत कुंडली से आने वो वाहनों को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपै्रस वे से डासना इंटरचेंज एग्जिट संख्या ४ए से नीचे नहीं उतरने दिया जायेगा।