नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अब अपनी विभिन्न योजनाओं में कम खपत वाली लाइटे लगाने की योजना पर काम कर रहा है। इसका उद्ेश्य बिजली की खपत को कम करना है ताकि ऊर्जा की बचत हो सके। इतना ही नहीं जीडीए का फोकस सिर्फ बिजली बचत ही नहीं बल्कि डिजाइनर लाइटें भी लगाई जाएंगी। इन लाइटों को योजनाओं के हिसाब से थीम के मुताबिक लगवाया जाएगा। जिससे देखने में आर्कषक तो लगे हीं साथ ही बिजली की खपत भी कम से कम हो सके। प्राधिकरण द्वारा नंदग्राम योजना में 77 आवासीय भूखण्ड की योजना बनाई जा रही है। इस योजना में भी डिजाइनर लाइटों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। योजना के मुताबिक लाइटों की थीम को तैयार किया जाएगा। हालांकि अभी थीम स्पष्टï नहीं है। इसके अलावा एनडीआरएफ रोड़ के सौंदर्यीकरण, बुनकर मार्ट, मधुबन बापूधाम पॉकेट-सी में भी इस तरह की लाइटें लगाई जाएंगी। मधुबन बापूधाम में विकसित भारत थीम पर पार्क भी तैयार किया जा रहा है, वहां भी इसी थीम की लाइटों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विभागीय जानकारी के अनुसार अन्य थीम पार्क में भी पार्क की थीम पर लाइटों को उसी डिजाइन पर लगवाया जाएगा। ताकि पार्क और प्रकाश की थीम मिलकर बेहतर संदेश जनता को दे सकें।