गाजियाबाद (युग करवट)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा भोपुरा कुटी स्थित नगर निगम की स्कूल में एआई एंड डिजिटल लैब का शुभारंभ किया गया। शहीद विजय सिंह पथिक सरस्वती विद्या मंदिर में 238 छात्रा हैं, जिनके उज्जवल भविष्य के लिए नगर आयुक्त द्वारा अडामा इंडिया लिमिटेड से सीएसआर कराया गया। स्कूल में लैब बनवाई गई जिसमें बड़ी एलइडी स्क्रीन, 20 कंप्यूटर, इंटरनेट, कुर्सी तथा मैच की सुविधा उपलब्ध कराई गई छात्राओं के लिए स्कूल में एआई.और डिजिटल लैब प्रारंभ कराई गई जिसका शुभारंभ नगर आयुक्त द्वारा रिबन काटकर किया गया, मौके पर प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, अडामा इंडिया लिमिटेड नवाब सिंह पवार, सूरज शर्मा, आरबी मलिक, अमित, पार्षद ओमपाल सिंह मौके पर उपस्थित रहे।