गाजियाबाद (युग करवट)। वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर सहलौत (बॉबी) ने कचहरी परिसर में विकास कार्यंो के टेंडर जारी किए जाने का लेकर नगर निगम अधिकारियों, क्षेत्रीय पार्षद एवं कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी का आभार जताया है। सुधीर सहलौत ने कहा कि करीब 80 लाख रुपए के टेंडर जारी किए गए हैं जिससे कचहरी परिसर में विकास कार्यो कराएं जाएंगे। जिसमें कचहरी परिसर में आरसीसी सडक़, साइट पटरी, रोड से लेकर पिंक टॉयलेट, नाली निर्माण, पार्किग क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम किया जाएगा।
इसको लेकर काफी समय से अधिवक्ता मांग कर रहे थे। इन विकास कार्यो का टेंडर जारी हो गया है, जल्द ही काम शुरू होगा, जिससे कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं को तो राहत मिलेगी ही साथ ही कचहरी आने वाले लोगों को भी राहत मिल सकेगी। कचहरी की मुख्य सडक़ भी कई जगह से टूटी है, उसको भी ठीक कराया जाएगा जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें नहीं होगी। सुधीर सहलौत ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद के समक्ष इन समस्याओं को रखा गया तो उन्होंने तत्काल इस दिशा में काम कराना शुरू कर दिया जिसका नतीजा अब कचहरी परिसर में विकास कार्यो के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके लिए सुधीर सहलौत ने प्रवीण चौधरी का विशेष आभार जताया है।