ंिलंक रोड पुलिस ने ३ दिन में ही कर दिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
गाजियाबाद (युग करवट)। लिंक रोड थाने के एसएचओ रविंद्रचंद्र पंत की टीम ने २/३ फरवरी की रात वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित सुलझा शौचालय में को करने वाले गोंड़ा निवासी प्रेम कुमार नामक कर्मारी के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा वारदात के मात्र तीन दिनों के अंदर ही कर दिया। इस खुलासे के दौरान पुलिस ने प्रेम कुमार की हत्या में शामिल दो हत्याभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों कातिलों के पास से दो चाकू, म1तक का मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुआ। यह जानकारी देते हुए एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि तीन फरवरी को कौशांबी के पास स्थित सुलभ शौचालय के सुपरवाईजर कुलदीप सिंह के द्वारा लिंक रोड थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित सुलभ शौचालय में काम करने वाले प्रेम कुमार नामक र्मचारी की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश, जिसके हाथ पैर बंधे हुए हैं, सुलझा शौचालय के अंदर पड़ी हुई है। उक्त सूचना के मिलने के बाद लिंक रोड थाने के एसएचओ रविंद्र चंद्र पंत ने ततकाल रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रेम कुमार के ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिये।श्री पंत की टीम ने वैज्ञानिक व भौतिक तकनीकि का सहारा लेकर प्रेम कुमार की हत्या करने वाले सुखवीर उर्फ सुमित निवासी रामपुर लदï्दउआ अकराबाद अलीगढ़ और राकेश प्रसाद उर्फ छोटू निवासी फरीदपुर दुर्गापुर वद्र्घमान पश्चिम बंगाल को उस समय गिरफ्तार कर लिया कि जब वो कोसीकलां से ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद आये थे। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वो निवत्र्त क्रिया के लिये सुलभ शौचालय का प्रयोग करते थे। इसके चललते उन पर तीन सौ रुपये उधार हो गये थे। प्रेम कुमार न केवल उनसे वो पैसे मांगता था बल्कि उनकी बेईज्जती भी करता था। इसके चलते उन्होंने प्रेम कुमार का गला घोटकर मार डाला।