गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी थाने के एसओ मुकेश सोलंकी की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद जालसाजी करने वो अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जिन जालसाजों को गिरफ्तार करके जे भेजा है उनके नाम कैफ पुत्र जमशेद निवासी अपरकोट लोनी, अबु बकर निवासी मैन बाजार लोनी व रूचिर निवासी कोय एंक्लेव टीला मोड़ हैं। इस संदर्भ में डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि लोनी थाने में वादी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि कैफ व अमन पुत्रगण जमशैद और जमशैद आदि ने उसे क्रिफ्टो करेंसी के माध्यम से मोटा मुनाफा कमवाने का झांसा देकर उससे मोटी रकम ऐंठ ली। उसने जब अभियुक्तों से अपनी रकम मांगी तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।