तीन बहनों की आत्म हत्या का मामला
गाजियाबाद (युग करवट)। टीला मोड क्षेत्र में हुई तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनके पिता से पूछताछ कर उन मोबाइल फोन के बारे में जानकरी ली जिन्हें वह बेच चुका है। दोनों फोन को बरामद करके उनकी भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने और मौत का कारण अधिक खून कह जाने की बात सामने आई है।