गाजियाबाद (युग करवट)। यूजीसी एक्ट के विरोध में आंदोजन को तेज करने के लिए डासना मंदिर में महापंचायत बुलाई गई है। अनशनरत डाक्टर उदिता त्यागी के समर्थन में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी भी शिवशक्ति धाम डासना में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति सत्यदेवानंद ऊना जिले में, यति रामस्वरूपानंद रुडक़ी में और यति रणसिंहानंद मेरठ में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। पुलिस ने डासना नगर पंचायत की वरिष्ठ सभासद शशि चौहान और साध्वी आस्था मां सहित अनेक महाकालियों को उनके घर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया।
किसी को भी दिल्ली नहीं जाने दिया। शशि चौहान और उनके पति सतेंद्र चौहान डासना क्षेत्र के सबसे वरिष्ठ भाजपाई हैं जो राममंदिर आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं। डॉ. उदिता त्यागी बताया कि 8 फरवरी को शिवशक्ति धाम डासना में यूजीसी का विरोध करने वाले 36 बिरादरियों की हिन्दू महापंचायत की जाएगी। मेवात से बिट्टू बजरंगी और हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने इस महापंचायत को समर्थन देते हुए सभी हिंदुओं से 8 फरवरी को शिवशक्ति धाम डासना आने का आह्वान किया है।