गाजियाबाद (युग करवट)। औद्योगिक क्षेत्रों में विकास को लेकर डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सफाई, सडक़ों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यो को लेकर कार्ययोजना मांगी है। साथ ही उन्होंने अवैध अतिक्रमण पर सख्त रूख अपनाते हुए अवैध कब्जों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इन क्षेत्रों में किये जाने वाले विकास कार्यों सहित अन्य कार्यों के लिए बजट आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे उद्योगों का संचालन सुचारु रूप से हो सके और निवेश को प्रोत्साहन मिले। बैठक में सीडीओ अभिनव गोपाल,एडीएम एलए अविनाश, एडीएम सिटी विकास कश्यप आदि मौजूद रहे।