गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरनगर सिहानी के मकान संख्या ८९२ में रहने वाली १७ वर्षीय नाबालिग लडक़ी का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला। इस घटना की सूचना मृतका के पिता प्रीतम ने देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री ने उस समय आज्तहत्या की जब वह वो दोनों पति पत्नी काम पर गये थे। घटना के समय उसकी छोटी पुत्री भी घर पर ही थी।