गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में एक घंटे तक सुनवाई चली। तब तक लंच हो गया। उसके बाद फिर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता पुर्व पार्षद राजेन्द्र त्यागी व हिमांशु मित्तल ने बताया कि हाईकोर्ट ने आर्डर रिर्जव रख लिया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह हाई कोर्ट का अंतिम निर्णय आ जाएगा।