गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के मुख्य द्वार का सौन्दर्यकरण होने जा रहा है। नगर निगम के मुख्य द्वार पर ६० लाख के बजट से मुख्य द्वार को एलिवेशन से सजाया जा रहा है। नगर निगम के चीफ इंजिनियर एनके चौधरी का कहना है कि पूरा नगर निगम अंदर से अच्छा बना हुआ लेकिन मुख्य द्वार पर सीलन होने के कारण खराब स्थिती में दिखाई दे रहा था। नगर निगम के मुख्य द्वार रात के समय लाईटों से सजाया जा रहा है। जिसका पूरा खर्च लगभग ६० लाख रूपये आ रहा है। उन्होने कहा कि जैसा पूरा कमिश्नरेंट पुलिस ने अपने थानों व आफिस का सौन्दर्यकरण कराया है ऐसे ही आने वाले दिनो में नगर निगम के पांचो जोन के आफिस मं जल्द सौन्दर्यकरण कराया जाएगा