गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरी में रहने वाले इंद्रजीत सिंह नामक किसान के चार दिन से लापता पुत्र २४ वर्षीय पुत्र रिन्कू की लाश नाले में पड़ी मिली। लाश मिलने पर रिन्कू के माता पिता व अन्य परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए उसके कुछ साथियों पर शक जताया है। परिजनों के अनुसार उनका पुत्र चार दिन पूर्व लापता हो गया था। उस समय उन्होंने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए उसके साथ किसी अनिष्टï घटना के घटने की बात भी पुलिस से कही थी। परिजनों को आरोप है कि मोदीनगर कोतवाली पुलिस ने उनके पुत्र के लापता होने की तहरीर मिलने के बावजूद ना तो अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की और ना ही रिन्कू की बरामदगी में कोई गंभीरता दिखाई। पुलिस की उइासीनता को देखकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिकर जब रिन्कू की तलाश की तो उसकी लाश नाले में पड़ी मिली। उसके बाद मोदीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सूत्रों के अनुसार मोदीनगर कोतवाली पुलिस ने रिन्कू की हत्या के मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी है। उधर इस वारदात के संदर्भ में एसीपी मोदीनगर अमित सक्सैना का कहना है कि २७ जनवरी को रिन्कू के परिजनों ने उसकी गुमसुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने रिन्कू की बरामदगी के प्रयास करने शुरू कर दिये थे। आज सुबह रिन्कू की लाश एक नाले में पड़ी मिली। श्री सक्सैना ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रिन्कू की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने और जांच पूरी होने पर चल पायेगा।