नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू न करने के विरोध में यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू)के आहवाहन पर आज राष्टï्रव्यापी हड़ताल है। लगातार बैंक बंद होने का आज तीसरा दिन भी है। दो दिन सार्वजनिक अवकाश के बाद आज बैंक खुलने थे, लेकिन हड़ताल के चलते बैंक के कामकाज प्रभावित हुए।
बता दें कि वर्तमान में बैंकों में पहले से ही हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश होता है। आईबीए और यूएफबीयू के समझौते के अनुसार शेष बचे 2-3 शनिवारों में अवकाश घोषित करने के बजाय बैंककर्मी सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करेंगे। लेकिन सरकार अभी अपनी स्थिति पर अड़ी हुई है। हालांकि इस हड़ताल में सिर्फ बैंक काउंटर बंद रहेंगे, बाकी ग्राहक सेवा बिना रूकावट चलती रहेंगी। जिसमें डिजिटल बैंकिंग जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, कार्ड पेमेंट आदि का काम चलता रहा। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आज नवयुग मार्किट स्थित केनरा बैंक के सामने प्रदर्शन किया। रोहित कुमार, महकार सिंह, विनोद कुमार, आलोक सिन्हा, नेहा मित्रा, यश, शिल्पी आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।