लखनऊ (युग करवट)। यूजीसी के नए कानून को लेकर भाजपा के अंदर विरोध शुरू हो गया है। सवर्ण समाज के भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं। रायबरेली की सलोन सीट से भाजपा किसान मोर्चा के वाइस प्रेसिडेंट श्याम सुंदर त्रिपाठी ने नई यूजीसी नीतियों से असंतुष्टि जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इसी क्रम में इगलास विधानसभा के भाजपा संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी कपिल पंडित ने अपना त्यागपत्र पार्टी के पद व सदस्यता से देने का एलान किया है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अखण्ड भारत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा आजाद ने यूजीसी कानून के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि इससे जाति आधारित भेदभाव होगा। समानता के मूल अधिकार की भावना के अनुरूप यह कानून नहीं होगा। इस कानून को वापस लिया जाए।