गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ आपसी सौहार्द और समन्वय बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इसी कड़ी में कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने निवास पर पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने जनप्रतिनिधि, प्रबुद्घजनों से समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से हाईटी का आयोजन किया।
पुलिस आयुक्त के निवास पर आयोजित इस हाई-टी कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक अजित पाल त्यागी, विधायक नंद किशोर गुर्जर, विधायक संजीव शर्मा के अलावा पूर्व डीजीपी डीएस चौहान, यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा, यशोदा अस्पताल के एमडी दिनेश अरोड़ा, रजत अरोड़ा, संतोष अस्पताल के चेयरमैन डॉ. महालिंगम आदि मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त के इस प्रयास की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। प्रबुद्घजनों का कहना है कि इस तरह के मिलन कार्यक्रम से आपस में समन्वय और मजबूत होता है।