ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। पांच मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन ग्रेटर नोएडा में हो सकता है। यहां सेक्टर-3 में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन का कार्यक्रम है। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी मौजूद रहेंगे। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम ने भी मुख्यमंत्री के आगमन को देखते तैयारियां का जायजा लिया। बताया गया है कि अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी मुख्यमंत्री कर सकते हैं। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।