डासना मंदिर से कलक्ट्रेट तक निकाली पद यात्रा
गाजियाबाद (युग करवट)। आज जगदम्बा महाकाली डासना वाली की बेटियां महाकाली बनकर अपनी संतानों की रक्षा के लिए यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में रणक्षेत्र में उतर गई। इन सभी ने जगदम्बा महाकाली और महादेव के नाम पर इस काले कानून के विरुद्ध हर संघर्ष करने की शपथ ली। महाकाली मंदिर शिवशक्ति धाम डासना से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च किया और जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन के अनुसार यूजीसी एक्ट 2026 को सरकार व्यापक हिन्दू नरसंहार का मार्ग प्रशस्त करने के लिए लाई है। यह अन्यायपूर्ण एक्ट अगर सात दिन के अंदर वापस नहीं हुआ तो डॉ उदिता त्यागी व डासना नगर पंचायत सभासद शशि चौहान पांच फरवरी को एक हज़ार महाकालियों के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के सामने सामूहिक अग्निसमाधि ले लेगी। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने पुष्प अर्पित सभी महिलाओं को शिवशक्ति धाम डासना से विदा किया और उनके साथ अपने सभी यति संन्यासियों और शिष्यों को बहनों और बेटियों की सुरक्षा के लिए साथ भेजा। डाक्टर उदिता त्यागी ने कहा हर मां का कर्तव्य है की अपने बच्चों पर संकट आए तो वो महाकाली का रूप धर कर अपने बच्चों की रक्षा करे। मै स्वयं एक मां हूँ और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करुंगी। ये एक्ट सुनियोजित रणनीति है जिस से हिंदू एकता खत्म हो। इस पैदल मार्च में गीता त्यागी, अंजना त्यागी, गुंजन गुप्ता, पलक गुप्ता, गीता त्यागी मंडला, मोना शर्मा, गुडी शर्मा, रीना, गीता, काजल उपस्थित थी।