गढ़/गाजियाबाद (युग करवट)। गढ़ पुलिस ने दूध कारोबारी से रंगदारी मांगने की घटना का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व एक कार बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एएसपी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक द्वारा अपने साथी तुषार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से जम्मू-कश्मीर में जाकर अपने करीबी रिश्तेदार के फोन पर कॉल कर खुद को जठेडी गैंग का सदस्य बताकर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। पुलिस ने पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान उपरोक्त अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये।