नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 28 ईडब्ल्यूएस भवनों का लॉटरी के जरिए आंवट किया गया। लोहिया नगर के हिन्दी भवन में निजी विकासकर्ता मैसर्स एन्थम यथकीर्ति इन्फ्रासिटी प्राईवेट लिमिटेड बिल्डर द्वारा नूरनगर व सिद्दीकीनगर में निर्मित 28 भवनों का आवंटन लॉटी के माध्यम से किया गया। इसके अलावा तीन वेटिंग सूची के आवेदकों के लिए भी लॉटरी की गई। अपने भवन मिलने पर आंवटियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में लॉटरी कराई गई।