गाजियाबाद (युग करवट)। 22 फरवरी को जिला न्यायालय में विधिक सेवा व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट नीरज गौतम, सदस्य सचिव गौरव शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह द्वितीय, एडीएम सिटी विकास कश्यप, आईएएस अयान जैन मौजूद रहे। बैठक में कैंम्प की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनसहभागिता बढ़ाने के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्ग के व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। शिविर में नागरिकों को नि:शुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से विवाद निस्तारण की जानकारी, आवेदन-प्रार्थना पत्र लेखन में सहायता, पीडि़त प्रतिकर योजना संबंधी मार्गदर्शन तथा महिलाए बालक, वरिष्ठ नागरिक एवं श्रमिकों से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।