मेरठ (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे पर रहेंगे। वह रैपिड रेल और मेट्रो परियोजना का शुभारंभ करेंगे, बच्चों के साथ सफर करेंगे और मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में दो घंटे तक रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11.50 बजे मेरठ पहुंचेंगे। रैपिड रेल और मेट्रो परियोजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री रैपिड रेल में बच्चों के साथ सफर भी करेंगे और फिर मोहिउद्दीनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा लगभग एक घंटे की रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।