गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक 19 फरवरी को होने जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। इस बार की बोर्ड बैठक का मुख्य एंजेडा बजट ही है जिस पर चर्चा होनी है। सम्भावना जताई जा रही है कि इस बार बोर्ड जीडीए सभागार में आयोजित होगी। जीडीए अध्यक्ष व मंडलायुक्त भानुचंद गोस्वामी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित होगी। बोर्ड बैठक को लेकर जीडीए में तैयारी शुरू हो गई है। बजट को लेकर प्रस्ताव बनाया जा रहा है। आय-व्यय का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। आगामी बजट की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।