नई दिल्ली (युग करवट)। आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है। अमेरिकी मूल के बिजनेसमैन काल सोमानी राजस्थान रॉयल्स की टीम को खरीदने जा रहे हैं। सोमानी के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम (समूह) यह करार 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15290 करोड़ रुपये) में करने जा रहा है। यह डील आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे महंगी डील बन गई है। हालांकि, यह करार आईपीएल 2026 के बाद लागू होगा। यानी इस सीजन इसका स्वामित्व पुराने मालिक के पास ही रहेगा। पिछले साल टोरेंट ग्रुप ने सीवीसी कैपिटल से गुजरात टाइटंस में 67 प्रतिशत मालिकाना हक हासिल किया था। यह करार 5025 करोड़ रुपये का था जिससे फ्रेंचाइजी की वेल्यू बढक़र 7500 करोड़ रुपये हो गई थी। सीवीसी कैपिटल ने 33 प्रतिशत हक बरकरार रखा था।
सीवीसी कैपिटल ने 2021 में गुजरात टाइटंस को 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस कंसोर्टियम में वॉलमार्ट परिवार से जुड़े रॉब वॉलटन और फोर्ड परिवार से जुड़े हैम्प परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।