नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिला प्रशासन व जिला दिव्यांगजन सशक्ति करण विभाग द्वारा दिव्यांग जन को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन ऑयल रिफाइनरी के सीआरएस फंड के माध्यम से किया गया जिसमें 106 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे पूर्व एलिमको द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ट्राइसाइकिल के लिए दिव्यांगों को चिन्हित किया गया। सोमवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास प्रदीप कुमार पाण्डेय, इंडियन ऑयल रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक आरआर राजे ने ट्राइसाइकिल दी। प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। आरआर राजे ने कहा कि
दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु इस प्रकार की पहल आगे भी सीएसआर के माध्यम से जारी रखी जाएगी। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, पूनम, पंकज, डॉ.योगेश, प्रियंका, मोहित आदि मौजूद रहे।