प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। एंटी क्रप्शन विभाग की टीम ने निवाड़ी थाने के एसएचओ जयपाल सिंह रावत को ५० हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ को गिरफ्तार करने के बाद सभी वैधानिक प्रक्रिया पूरी करके एंटी क्रप्शन की टीम अपने साथ मरेठ ले गई। बताया जा रहा है कि निवाड़ी एसएचओ जयपाल सिंह रावत के खिलाफ अबुपुर के प्रधान रहे राकेश कुमार उर्फ बिटï्टू ने एंटी क्रप्शन सैल में शिकायत की थी। पूरी योजना बनाने के बाद आज एंटी क्रप्शन विभाग की टीम ने निरीक्षक जयपाल सिंह रावत को उस समय दबोच लिया कि जब वो बिटï्टू प्रधान से पचास हजार की धनराशि ले रहा था। भ्रष्टïाचार के इस प्रकरण से पहले भी एंटी क्रप्शन विंग पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात कई अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए दबोच चुकी है।