गाजियाबाद (युग करवट)। एसओ वेव सिटी सर्वेश कुमार पाल की टीम ने एसीपी प्रियाश्री पाल की अगुवाई में अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर चरस जैसे कीमती मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग के दो तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये तस्करों के पास से पांच किलो शुद्घ चरस, जिसकी अंतर्राष्टï्रीय कीमत लगभग पचास लाख बताई गई है, बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि इनपुट के आधार पर एसओ सर्वेश कुमार पाल की टीम ने एनएफटीएफ यूनिट मेरठ के साथ मिलकर जिन तस्करों को गिरफ्तार किया उनके नाम रहीस मलिक निवासी बी-११० विजयनगर व राजू यादव निवासी पुरूषोत्तमपुर कृष्णानगर कपिलवस्तु नेपाल हैं। राजू यादव नेपाल से चरस जैसे मादक पदार्थो की खेप लेकर गाजियाबाद आता है। उसके बाद वह रहीस मलिक को बेच देता था। रहीस मलिक उक्त चरस की सप्लाई बाईक से दिल्ली एनसीआर में किया करता था।