गाजियाबाद (युग करवट)। देश को टीबी मुक्त करने के क्रम में रेडक्रॉस सोसायटी व रोटरी क्लब ने 50 चयनित पात्र क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति डा सुभाष गुप्ता ने बताया कि हमारा मकसद स्वस्थ जनपद का संदेश घर घर तक पहुंचे और टीबी पीडित को तलाशने के हर चौखट पर दस्तक देने के लिए जिला क्षय रोग विभाग की सहभागिता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 100 दिन का सघन अभियान चल रहा है। टीबी रोगियों को स्वस्थ रहने के लिए मदिरा व धूम्रपान को त्याग कर पौष्टिक भोजन लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, संरक्षक गौरव त्यागी, उप संरक्षक धवल गुप्ता, आजीवन सदस्य नितिका त्यागी, आरडी त्यागी, संजय यादव व रविंद्र कुमार मौजूद रहे।