गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर थाने के एसएचओ आन्नदप्रकाश मिश्रा की टीम ने ऐसे दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है जिसने पिछे कुछ समय के अंदा स्नेचिंग व लूट की कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस में खलबली मचा दी थी। बदमाशों के पास से महिला से छीना गया पर्स, आभूषण व कीमती सामान के अलावा बाईक भी बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने जिन लुटेरों को जेल भेजा है उनके नाम आकाश कुमार व शुभम शर्मा निवासीगण दज्जूपुर परतापुर मेरठ हैं। इस गैंग ने ३० जनवरी को राज चौपला के पास एक महिला से पर्स छीना था।