लखनऊ/नोएडा (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 28 या 29 मार्च की तारीख संभावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
अपर आयुक्त राजीव मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक नोएडा अंतरराष्टï्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से संबंधित थी। जनसभा के लिए जर्मन शैली के हैंगर बनाने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में जेवर से बंगलूरू, मुंबई और कोलकाता के लिए उड़ान भरी जाएगी। जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनियों से बात की गई है। पहले चरण में करीब 10 अलग-अलग शहरों के लिए जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू की जाएगी।