गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल की टीम ने एसएचओ इंदिरापुरम रवेंद्र गौतम की टीम के सहयोग से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे २५ हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवासतव ने बताया कि पुलिस ने जिस बदमाश को जेल भेजा है उसका नाम तरूण कपूर निवासी फ्लैट नंबर बी १२०२ प्लेटनियम ३२१ राजनगर एक्सटेंशन नन्दग्राम है। एसीपी ने बताया कि जेल भेजा गया तरूण कपूर गंैग बनाकर जासाजी व धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देता है।