हाउस टैक्स का मामला
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम में पांच बार भाजपा के पार्षद रहे राजेंद्र त्यागी ने कहा कि सात मार्च को निगम बोर्ड बैठक में जो कुछ वो जनता को केवल और केवल लॉलीपॉप है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में १२ मार्च को जो जनप्रतिनिधियों की बैठक होने वाली है उस पर उनकी नजर है। उसमें क्या फैसला निकलेगा उसके बाद ही हम अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर शासन ने टैक्स कम कर दिया तो फिर ठीक है वरना अगला कदम उठाया जाएगा।