नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। होली पर्व व यूपी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह वार्षिक परीक्षा होली के बाद कराई जाएं। हालांकि यूपी व सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं अपने यथावत शेड्यूल में जारी रहेंगी। सिर्फ दसवीं और बारहवीं छोडक़र अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं होली के बाद अगले सप्ताह से कराई जाएंगी। इसमें परिषदीय, अशासकीय सहायता, प्राइवेट, सीबीएसई व आईसीएसई और यूपीबोर्ड सहित अन्य बोर्ड से सम्बद्घता विद्यालयों की परीक्षाएं शामिल हैं। बता दें चार मार्च को होली का पर्व है। इससे पहले दो मार्च को होलिका दहन है। एक मार्च को रविवार का अवकाश होगा। इसको लेकर अभिभावकों ने डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ से इसको लेकर अनुरोध किया था कि वह वार्षिक परीक्षाएं होली अवकाश के बाद कराएं। बीएसए ने इस सम्बंध में सभी स्कूलो को निर्देश जारी किए हैं।