थ्री स्टार होटल पर छापा मारकर किया सैक्स रैकेट का खुलासा
होटल से दर्जन भर युवतियों को किया गया रेस्क्यू
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कौशांबी थाने के एसएचओ अजय कुमार शर्मा ने पुलिसबल के साथ लेकर थ्री स्टार होटल सरोवर पोर्टिको पर छापा मारकर वहां पर चल रहे हाई प्रोफाइल लेवल के सैक्स रैकेट का भंडाफोड कर दिया। छापे के दौरान पुलिस ने जहां होटल मैनेजर राहुल शर्मा निवासी मेट्रो स्वीटï्स अपरार्टमेंट सैक्टर ४ वैशाली के अलावा अंकित चौहान व सुनिल निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया वहीं काम दिलाने के बहाने से बुलाई गई लगभग एक दर्जन युवतियों व किशोरियों को रेस्क्यू करके उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक छापे की भनक लगते ही चार अभियुक्त सुमित रावत, राहूल, अफजत व निर्दोष आदि फरार हो गये। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस सैक्स रैकेट को छापे के दौरान बेनकाब किया गया वो महिलाओं व युवतियों को अच्छा काम दिलाने के नाम पर उनका शारारिक, मानसिक व सामजिक दोहन कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस गैंग के फरार सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।