नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। राजनगर के सेक्टर-3 पार्क्र में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन से पूर्व आयोजन समिति ने क्षेत्र में कार-बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से हिन्दू समाज के लोगों को सम्मेलन में सम्मिलित होने की अपील की। रैली सरस्वती विद्या मंदिर राज नगर सेक्टर 9 से आरंभ होकर सेक्टर 13 व 14 से होती हुई, सेक्टर 14 के चौराहे से हिन्ट चौराहा होकर सेक्टर दो, पांच से निकलकर पुन: सेक्टर 10 के चौराहे से होती हुई, सेक्टर नौ के पश्चात सेन्ट्रल पार्क पर समाप्त हुई। इस दौरान रैली का स्वागत जगह-जगह फूलों की वर्षा कर की गई। इसके अलावा प्रभु राम की भगवा पताका व तोरणद्वार से सजावट की गई। रैली में दिव्य योग संस्थान के छात्रों द्वारा दंड संचालन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष केपी गुप्ता, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, राज नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डीके गोयल, राज नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, पीके गुप्ता, राकेश चावला, किरन मक्कड़, गगन अरोड़ा, सौरभ गर्ग, देवेन्द्र हितकारी, रेखा अग्रवाल, ममता गुप्ता, धुरेन्द्र कुमार गोयल, अमरीश कुमार त्यागी, जेपी राणा, किरन मक्कड़, राजीव मोहन गुप्ता, मोती लाल गर्ग, विनोद गोयल, भानु शिशौदिया, आचार्य सुदर्शन देव, तनिष्क शिशौदिया, इस्कॉन से सुरेश प्रभु, वर्चस्व त्यागी, मोनिया चौधरी, उर्मिला ढाका, संध्या, शशि तोमर, साबीए,श्वेता, देविका आदि मौजूद रहे।