प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। टीला मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पसौंड़ा गांव के पास हुए हादसे के दौरान बाईक सवार की मौत हो गई। इस दुघर्टना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ रवि बालियान की टीम ने जब व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त ४० अर्जुन सिंह निवासी डी २३ गगन विहार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ कि जब अर्तुन पसौंड़ा के पास स्थित शराब के ठेके परस पहुंचा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।