गाजियाबाद (युग करवट)। साहिबाबाद से विधायक एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने हाउस टैक्स के मुद्दे पर कहा कि ये मुद्दा राजनीतिक नहीं है लेकिन चिंता का जरूर है। उन्होंने कहा कि उनका एक प्रोटोकॉल है इसलिए वो खुलकर नहीं कह सकते लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि निगम की आय बढाने और भी बहुत से तरीके हैं। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने २०१७ और २०२२ में जो बजट पेश किया वो सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि बिना टैक्स बढ़ाये उन्होंने जो बजट पेश किया वो सभी के सामने है और इससे ये बात आईने की तरह साफ है कि बिना टैक्स बढ़ाये जिस तरह योगी सरकार ने बजट पेश किया ये एक ईमानदार नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक बीच का रास्ता निकाला जाएगा ताकि जनता पर कोई भी बोझ ना बढ़े और निगम की आय कैसे बढ़े इस पर भी मंथन होना चाहिए।