गाजियाबाद (युग करवट)। हाउस टैक्स का मुद्दा इस समय बहुत गरम है। कहने वाले कह रहे हैं कि इस मुद्दे पर २०२७ के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी कीमत चुकाना पड़ेगी। जाहिर बात है साढ़े पांच लाख लोगों पर टैक्स का बोझ डाला गया है। गाजियाबाद के नगर निगम में भाजपा प्रचंड बहुमत है, सांसद भाजपा के हैं, सभी विधायक भाजपा के हैं, जाहिर है जनता भी इन्हीं से सवाल करेगी। इस गंभीर मुद्दे को लेकर भाजपा में अंदरखाने आपसी गुटबाजी भी दिखाई दे रही है। हर जनप्रतिनधि हाउस टैक्स को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करता दिखाई दिया। बीच में जनप्रतिनिधि बैठकें भी हुई लेकिन हाउस टैक्स को लेकर जो फैसला होना था वो बोर्ड की बैठक में होना था इस बोर्ड की बैठक में एक भी जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाउस टैक्स को लेकर जनप्रतिनिधि कितने गंभीर हैं।