नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। यशोदा अस्पताल के कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डॉ.पुनीत मलिक, सीनियर कंसल्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.अंकुर गौड़ ने महागुन मैस्कॉट सोसायटी में स्ट्रोक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जहां लोगों को हाई ब्लड प्रेशर को लेकर रखी जाने वाली सावधानी की जानकारी दी गई।
डॉ.पुनीत मलिक ने बताया कि स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है जो की बढ़ते हुए रक्तचाप को नजरंदाज करने पर गंभीर रूप ले सकती है और यदि मरीज को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाए तो उसके जीवन एवं मस्तिष्क को गंभीर क्षति से बचाया जा सकता है। डॉ.अंकुर गौड़ ने फिजियोथेरेपी व पुनर्वास पर जानकारी देते हुए कहा कि सही समय पर शुरू किया गया पुनर्वास मरीज की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार ला सकता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्ट्रोक की पहचान, प्राथमिक उपचार, बचाव के उपायों के संबंध में प्रश्न भी पुछे जिसमें विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, नियमित रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जांच कराने, धूम्रपान एवं तंबाकू से दूर रहने की अपील की। महागुन सोसायटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में स्ट्रोक के प्रति सही जानकारी पहुंचाना तथा लोगों को समय रहते उचित चिकित्सा लेने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष अमृतांशु, डॉ. सुधा तोमर, डॉ. नेहा रस्तोगी, नेहा महाजन, प्रभजीत कौर, नूपुर जैसवाल आदि मौजूद रहीं। अंत में सभी को प्राइमरी मेडिकल किट का वितरण किया गया।