गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस की चॉक चौबंद सुरक्षा की बीच अलविदा जुम्मे की नमाज पूरे हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। नमाज के दौरान पुलिस अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट पोजिशन पर दिखाई दिये। एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय एसएचओ सचिन कुमार के साथ कैला भटï्टा में स्थित ईदगाह व मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। वहीं ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी टीला मोड़ थाने के एसएचओ रवि बालियान व एसएचओ कौशांबी अजय कुमार शर्मा पुलिसबल के साथ निगरानी करते रहे।