गाजियाबाद (युग करवट)। जीडीए की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम योजना में किसानों से आपसी सहमति के आधार पर 76 हेक्टेयर जमीन की खरीद की गई है। इसके अलावा 128 हेक्टेयर जमीन के लिए किसानों की सहमति जीडीए को मिल चुकी है। इसको लेकर जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गई व योजना को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में योजना के लिए जमीनी खरीद की प्रगति, कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा, पहले फेज के लिए आवश्यक भूमि पर चर्चा हुई। साथ ही योजना के तहत आधुनिक सडक़ें, हरित पट्टिया, सामुदायिक सुविधाएं, आवसीय विकास का प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। जीडीए सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि क्रय में तेजी लाई जाए।