गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर ने महर्षि जयंती महाकुंभ में स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप पर मुख्यमंत्री का नाम नहीं लेने पर निंदा की है। डॉ. तोमर ने कहा कि योगी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने पूरे संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया। केवल भाजपा सरकार ही कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से उत्तर प्रदेश लगातार उन्नति कर रहा है। लेकिन उन्हीं की सरकार के मंत्री उनका नाम नहीं ले रहे हैं ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमान है।