गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम मुख्यालय में रेलवे विभाग तथा नगर निगम अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में शहर की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा रेलवे विभाग से प्रेम शंकर झा मौजूदरहे। निर्एाय लिया गया कि रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले मार्ग की साफ सफाई का कार्य अभियान के रूप में किया जाएगा। ऐसे वार्ड जहां पर रेलवे की भूमि आ रही है उन पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम स्वास्थ्य विभाग तथा रेलवे विभाग शहर की स्वच्छता में संयुक्त अभियान चलाकर नालों की सफाई से लेकर रेलवे ट्रैक के समीप फैली हुई गंदगी को साफ करेगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, रेलवे विभाग से सहायक मंडल अभियंता दीपक मीणा, वरिष्ठ खंड अभियंता रजनीश उपस्थित रहे।