गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता दिनांक 5 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय की साज सज्जा करके दीप प्रज्वलित करेंगे। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि होगी। इस कार्यक्रम को सभी मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर पर किया जाएगा। 7 व 8 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होना है। 9 अप्रैल प्रत्येक विधानसभा के 50 गांव को चिन्हित करके वहां सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में रामकुमार त्यागी, देवेंद्र चौधरी, सुनील निठौरा, राजकुमार, आकाश गौतम, नितिन मित्तल, प्रदीप गोस्वामी, कृष्ण बंसल, जितेंद्र दौसा, रुद्रामिनी गिरी, तीशा गोस्वामी, सीमा सहगल, नवीन जायसवाल, ब्रह्ममेश तिवारी, जयवीर बंसल, पं हिमांशु शर्मा, सचिन जांगिड़, संतोष मिश्रा, अश्वनी कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, मनीष चौहान, राहुल बैसला, अंशु, रविन्द्र पंवार, अनुज त्यागी उपस्थित रहे।